फैलोसान फोर्टे - लिंग वर्धन, लिंग दीर्घीकरण
अभी आर्डर करें

अद्वितीय कार्यप्रणाली: नैदानिक रूप से परीक्षित, विश्वसनीय लिंग वर्धन

ऑर्थोपेडिक लिंग विस्तार – फैलोसान फोर्टे इस प्रकार काम करता है


 

हम कई बार फैलोसान फोर्टे खिंचाव प्रणाली को लिंग का “वर्कआउट” कहते हैं। शारीरिक व्यायाम संबंधी यह उपमा बिलकुल सटीक और उपयुक्त है क्योंकि फैलोसान फोर्टे की मूल कार्यप्रणाली वास्तव में मांसपेशियों के विकास की सामान्य प्रक्रिया के समान ही है। व्यायाम, खासकर व्हेट लिफ्टिंग के दौरान मांसपेशियों में छोटे-छोटे चीरे पड़ते हैं जो मांसपेशियों के विकास को प्रोत्साहित करते हैं। ये सूक्षम घाव नवीन कोशिकीय पदार्थों द्वारा भर दिए जाते हैं और इस तरह मांसपेशियों में वृद्धि होती है। लिंग में पेशी ऊतक नहीं होते, फिर भी इसे इसी तरह के प्रोत्साहन से बढ़ाया जा सकता है। फैलोसान फोर्टे द्वारा संपूर्ण शिश्न ऊतक (स्तंभन ऊतक सहित) का हल्का खिंचाव कोशिकाओं को स्थायी रूप से विकसित करता है। इस लगातार पड़ने वाले खिंचाव के जोर से छोटे चीरे उत्पन्न होते हैं, जिन्हें शरीर नवीन कोशिकीय पदार्थों से भर देता है। इस प्रकार फैलोसान फोर्टे लिंग में एक पूरी तरह से प्राकृतिक वृद्धि लाता है। परिणामस्वरूप लिंग की लंबाई व उसका मोटापा दोनों बढ़ जाते हैं।

इसे वास्तव में लिंग का वर्कआउट कहा जा सकता है – लेकिन व्यायाम के बाद जो अकड़न मासपेशियों में महसूस होती है उसकी यहाँ कोई चिंता नहीं है। कई वर्षों के शोध और अध्ययन के दौरान हमने फैलोसान फोर्टे खिंचाव प्रणाली में लगातार सुधार किए हैं, ताकि उत्तम रूप से अपना काम करते हुए यह किसी प्रकार की पीड़ा उत्पन्न न करे। बेल्ट के तनाव को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। शुरूआती दिनों में आप हल्की झुनझुनी महसूस कर सकते हैं। बाद में शरीर इस खिंचाव बेल्ट और तनाव का आदि हो जाता है और आप फैलोसान फोर्टे को लगभग न के बराबर महसूस करते हैं। हमारा सुझाव: पहले न्यूनतम भार से शुरू करें। जब आपको सब ठीक महसूस होने लगे, तब आप भार को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं – जैसे भार प्रशिक्षण (वेट ट्रेनिंग) में किया जाता है।

Extension as a principle of new 
					cell formation

यह इस प्रकार कार्य करता है: मुंड और उसके ऊपर की चमड़ी को अत्यंत कोमल सिलिकॉन से बनी रक्षक कैप और एक विशेष कंडोम में डाला जाता है। इसके बाद खिंचाव बेल्ट युक्त एक यंत्र को लिंग पर चढ़ाया जाता है, जोकि एक निरंतर, कोमल खिंचाव डालता रहता है। सबसे अच्छे परिणामों ले लिए फैलोसान फोर्टे कुछ महीनों के लिए दिन में लगातार कई घंटों तक पहना जाना चाहिए। एक नैदानिक अध्ययन में भाग लेने वाले उन व्यक्तियों को उत्तम परिणाम प्राप्त हुए जिन्होंने फैलोसान फोर्टे को छह महीनों तक दिन में आठ घंटे पहने रखा।

फैलोसान फोर्टे के लाभ:

  • अद्वितीय कार्यप्रणाली: नैदानिक रूप से परीक्षित, विश्वसनीय लिंग वर्धन
  • फैलोसान फोर्टे कोमलता से और सफलतापूर्वक काम करता है
  • यदि आप अनुदेश पुस्तिका में दिए गए निर्देशों का उचित रूप से पालन करते हैं, तो आपको किन्ही दुष्प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ता।
  • फैलोसान फोर्टे अप्रत्यक्ष है – तंग जीन्स में भी इसकी बेल्ट नजर नहीं आती है
  • आप इसे अपनी सुविधानुसार कमर के नीचे दाहिनी या बाईं ओर मोड़कर पहन सकते हैं
  • अत्यंत कोमल सिलिकॉन से बनी रक्षक कैप के चलते इसे लंबे समय तक बिना किसी कष्ट के पहना जा सकता है
  • इसे बिना किसी परेशानी के रात को भी पहना जा सकता है
  • पूर्णतः पीड़ारहित: उपयोग के कुछ दिनों बाद से ही आपको यह लगभग महसूस ही नहीं होता कि आपने फैलोसान फोर्टे पहन रखा है
  • पहनने में आरामदेह, चाहे लिंग का आकार कैसा भी हो
  • सक्शन पंप व तनाव मापन प्रणाली सहित
  • एलर्जेन मुक्त पदार्थ
  • आजीवन निःशुल्क परामर्श सेवा
  • आर्डर और भुगतान के समय गोपनीयता
  • आपने क्या आर्डर किया है, पैकेजिंग से यह जान पाना नामुमकिन है: फैलोसान फोर्टे आपको एक साधारण, तटस्थ पैकेजिंग में भेजा जाता है।

जाँची-परखी कार्यप्रणाली -- चिकित्सा प्रौद्योगिकी द्वारा प्रमाणित, आदिवासी संस्कृतियों से प्रेरित

इस मूल कार्यप्रणाली में नया कुछ नहीं है – बस इसे पहले कभी ऑर्थोपेडिक लिंग वर्धन के लिए प्रयोग नहीं किया गया है। वास्तव में ऑर्थोपेडिस्ट और अन्य चिकित्सक कई वर्षों से कॉस्मेटिक उपचार या अन्य चिकित्सा संबंधी उद्देश्यों के लिए विभिन्न प्रकार की खिंचाव प्रणालियों का प्रयोग करते आए हैं। शरीर के अंगों के आकार को खिंचाव प्रक्रिया द्वारा बड़ा करना कई प्राचीन आदिवासी संस्कृतियों का हिस्सा है।

उदाहरण के लिए इथियोपिया की मुर्सी जनजाति में जो स्त्री अपने निचले होंठ को एक लिप प्लेट की मदद से जितना अधिक लंबा खींच सकती है, उसे उतना ही आकर्षक माना जाता है। इस तरह के रीति-रिवाज अफ्रीका, दक्षिण अमरीका और अलास्का की कई आदिवासी जनजातियों में पाए जाते हैं। इसी प्रणाली के अनुसार गर्दन या लोलकियों को भी खींचकर लंबा किया जाता है। फैलोसान फोर्टे की कार्यप्रणाली भी मूलतः इस सिद्धांत से प्रेरित है, किंतु उचित प्रकार से उपयोग करने पर इससे स्वास्थ्य को किसी तरह की हानि नहीं पहुँचती है। इसके अलावा यह यांत्रिक खिंचाव प्रणाली रोजमर्रा की जिंदगी में किसी प्रकार का कष्ट या पीड़ा उत्पन्न नहीं करती है।

आधुनिक चिकित्सा में इस प्रणाली का प्रयोग ऑर्थोपेडिक्स (विकलांग विज्ञान) में ट्रामा सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी से टांगों की लंबाई बढ़ाने के लिए किया जाता है । त्वचा प्रत्यारोपण (स्किन ग्राफ्टिंग) में प्रत्यारोपित त्वचा की सतह बढ़ाने के लिए उसे कृत्रिम रूप से खींचा जाता है। स्तन वृद्धि प्रक्रिया में एक टिश्यू एक्स्पंडर नामक यंत्र इम्प्लांट को डालने के लिए जगह बनाता है।

चिकित्सा विज्ञान में फैलोसान फोर्टे

यदि आप लिंग वर्धन के बारे में सोच रहे हैं, तो फैलोसान फोर्टे की सरल किंतु कारगर क्रियाप्रणाली के रहते अब आपको किसी प्लास्टिक सर्जन को ढूँढने की जरूरत नहीं।

चूँकि फैलोसान फोर्टे की कार्यप्रणाली प्राकृतिक रूप से आकार बढ़ाने की प्रक्रिया को उत्प्रेरित करती है, इसलिए कुछ मामलों में इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के (सहायक) उपचार के लिए एक मेडिकल डिवाइस के रूप में भी किया जाता है। मूत्रविज्ञान के क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित पत्रिका “सेक्सुअल मेडिसिन” में फैलोसान के बारे में लिखा गया है – फैलोसान प्रणाली द्वारा लिंग वर्धन के बारे में, साथ ही लिंग के टेढ़ेपन के उपचार में इसकी सफल भूमिका के विषय में। फैलोसान फोर्टे का प्रयोग स्तंभन दोष के उपचार के लिए भी किया जा सकता है, प्रोस्टेट ऑपरेशन के बाद या अधरांगघात हो जाने पर। यदि आपका इलाज कर रहे चिकित्सक इस पत्रिका की प्रति चाहते हों, तो हमें आपको यह भेजने में खुशी होगी।