फैलोसान फोर्टे - लिंग वर्धन, लिंग दीर्घीकरण
अभी आर्डर करें

फैलोसान फोर्टे को छोटे या टेढ़े लिंग के इलाज के लिए या फिर प्रोस्टेट ऑपरेशन के बाद उपयोग किया जाता है।

फैलोसान फोर्टे के विभिन्न उपयोग

फैलोसान फोर्टे केवल लिंग दीर्घीकरण के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता।

फैलोसान फोर्टे की निर्वात खिंचाव बेल्ट प्रणाली लिंग को खींचती है और इस प्रकार स्तंभन ऊतकों में कोशिकाओं के सतत पुनरुत्पादन को सुनिश्चित करती है। यह विशेषकर उन पुरुषों की सहायता करता है जो अपने लिंग के आकार को लंबा या बड़ा करने के इच्छुक हैं। किंतु फैलोसान फोर्टे का प्रयोग चिकित्सा के क्षेत्र में भी किया जाता है, जैसे स्तंभन दोष (नपुंसकता) या लिंग के झुकाव (टेढ़ेपन) का इलाज करना। क्या आप अपनी स्तंभन क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, अपने आत्मसम्मान में वृद्धि चाहते हैं या बस नग्नावस्था में शानदार दिखना चाहते हैं? हम आपको दिखाते हैं कि फैलोसान फोर्टे इसमें आपकी किस प्रकार मदद कर सकता है।

खिंचाव द्वारा ऑर्थोपेडिक लिंग दीर्घीकरण: एक जाँचा-परखा सिद्धांत

फैलोसान फोर्टे की मूल कार्यप्रणाली की सफलता का प्रमाण न केवल एक नैदानिक अध्ययन द्वारा दिया जा चुका है, यह कार्यप्रणाली ऑर्थोपेडिक्स (विकलांग विज्ञान) की एक बहुत पुरानी प्रक्रिया पर आधारित है जो टांगों को लंबा करने के लिए प्रयोग की जाती है। इस प्रक्रिया में ऑपरेशन द्वारा हड्डी के पारपरिच्छेदन (ट्रानसेक्शन) के बाद उसका नियमित व नियंत्रित खिंचाव किया जाता है। इसके लिए ऑर्थोपेडिस्ट एक थ्रेड सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी सहायता से टांग मिलीमीटर के हिसाब से लंबी होती रहती है। इस तरह नई अस्थि कोशिकाएँ और नए संयोजी व पेशी ऊतक बनते जाते हैं। इस उपचार के दौरान तंत्रिकाओं और रक्त वाहिकाओं को कोई हानि नहीं पहुँचती। इस तरह बढ़ाई गई लंबाई से अब तक कई मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सका है। फैलोसान फोर्टे निर्वात खिंचाव प्रणाली भी कुछ इसी तरह के सिद्धांत का पालन करती है। इस बेल्ट को रोज पहनने से आपके संपूर्ण लिंग ऊतक और उसमें मौजूद स्तंभन ऊतकों पर एक स्थायी, चोट न पहुँचाने वाला खिंचाव बना रहता है। इस प्रकार फैलोसान फोर्टे स्तंभन ऊतकों में सूक्ष्म, हानिरहित चीरे पैदा करता है – और शरीर की घाव भरने की प ्रक्रिया इन चीरों को नई कोशिकाओं से भर देती है। परिणाम: मात्र यांत्रिक उत्तेजना द्वारा उत्पन्न की गई वृद्धि की प्रक्रिया। एक नैदानिक अध्ययन में भाग लेने वाले व्यक्तियों ने फैलोसान फोर्टे बेल्ट को छह महीनों तक प्रतिदिन कई घंटों तक पहना, जिसके बाद उन्हें अच्छे से लेकर अत्युत्तम परिणाम प्राप्त हुए। उत्तेजित अवस्था में लिंग की लंबाई में औसतन 2.9 सेंमी की बढ़त पाई गई। परीक्षण में भाग लेने वाले एक व्यक्ति के लिंग में 4.8 सेंमी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा कुछ व्यक्तियों के अनुसार उनका इरेक्शन सख्त व लंबे समय तक ठहरने वाला था। एक व्यक्ति के लिए फैलोसान फोर्टे टेढ़े लिंग को कुछ हद तक सीधा करने में सफल रहा। वास्तव में खिंचाव के माध्यम से शरीर के विशेष अंगों को लंबा या बड़ा करने का यह सिद्धांत आधुनिक चिकित्सा पद्धति से कहीं अधिक पुराना है: अफ्रीका और दक्षिण अमरीका की कुछ आदिवासी जनजातियों में अपनी गर्दन, अपने होंठों या लिंग पर वजन डालकर उन्हें लंबा करने की प्रथा आम है।

जिंदगी के और भी सुखद एहसास के लिए प्राकृतिक लिंग दीर्घीकरण

जो पुरुष यह समझते हैं कि उनका लिंग बहुत छोटा है, वास्तव में चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से वे पूरी तरह से स्वस्थ होते हैं। किंतु इसका यह मतलब कतई नहीं कि उन्हें अत्यधिक मानसिक तनाव और पीड़ा से जूझना नहीं पड़ता, खास तौर पर तब जब उनका यौन साथी उनकी इस खामी की शिकायत करता हो। नियमित उपयोग से फैलोसान फोर्टे ने केवल आपके गुप्तांग क्षेत्र में एक कॉस्मेटिक परिवर्तन लाने में सहायक होता है, बल्कि यह एक पुरुष की जिंदगी में सुख के एहसास व जीवन के प्रति उसके दृष्टिकोण में भी सुधार ला सकता है। यदि उसके आत्सम्मान की भावना कुछ हद तक उसके लिंग के नाप पर निर्भर है, जो शायद उसकी नजर में बहुत छोटा है, या फिर अपने यौन संबंध में वह संतुष्टि महसूस नहीं कर रहा है, तब लिंग वर्धन उसके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। किंतु: मनोवैज्ञानिक परेशानी की गंभीरता और आत्मा-धारणा की प्रबलता कभी-कभी बहुत ही गहरी और जटिल मानसिक पीड़ा की ओर संकेत कर सकती है। अपने लिंग के नाप को लेकर जूनून की हद तक परेशान होना शायद डिस्मोर्फोफोबिया (अपने शरीर की एक अस्वस्थ व विक्षुब्ध धारणा होना) की निशानी हो सकती है। इस तरह के मामलों में फैलोसान फोर्टे द्वारा लिंग वर्धन मनोचिकित्सा उपचार की जगह नहीं ले सकता, लेकिन उसमें सहयोग दे अवश्य दे सकता है।

फैलोसान फोर्टे के साथ स्तंभन दोष (नपुंसकता) व लिंग के टेढ़ेपन का इलाज

स्तंभन दोष, जिसे आम बोलचाल में नपुंसकता भी कहते हैं, के कई कारण हो सकते हैं और इसका संबंध मानसिक तनाव से भी हो सकता है। अक्सर पुरुष प्रोस्टेट के ऑपरेशन के बाद स्तंभन विकार (इरेक्शन हासिल न कर पाने या उसे बनाए न रख पाने की समस्या) की शिकायत करते हैं। शारीरिक लक्षणों का इलाज करने के लिए फैलोसान फोर्टे एक बहुत ही भरोसेमंद उत्पाद है। कुछ ही दिनों के उपयोग के बाद लिंग के स्तंभन ऊतकों में रक्त का संचार इतना बेहतर हो जाता है कि आप अपनी स्तंभन क्षमता में सुधार की अपेक्षा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

फैलोसान फोर्टे को चिकित्सक समय-समय पर जन्मजात या अधिग्रहित कारणों से उत्पन्न लिंग के टेढ़ेपन (झुकाव) के सफलतापूर्वक इलाज के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। सफल उपचार की अच्छी संभावनाओं और फोटो में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले परिणामों के बारे में विशेषज्ञ पत्रिकाओं में लेख भी प्रकाशित हुए हैं। रोग लक्षण व उपचार संभावनाओं पर और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

फैलोसान फोर्टे कैसे काम करता है?

मैं फैलोसान फोर्टे कैसे आर्डर कर सकता हूँ?